Sunday, April 12, 2026
Home Gossip/News एक और बायोपिक ह्यूमन; कंप्यूटर के रूप में नजर आएंगी विद्या बालन

एक और बायोपिक ह्यूमन; कंप्यूटर के रूप में नजर आएंगी विद्या बालन

0
211

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को उत्सुक अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही एक अन्य बायोपिक में लीड भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

जी हां, हमारी अधूरी कहानी अदाकारा विद्या बालन ने अपनी अगली फिल्म के संबंध में कुछ जानकारी साझा की है।

जानकारी अनुसार विद्या बालन एक बायोपिक करने जा रही हैं, जो ह्यूमन कम्यूटर नाम से मशहूर गणितज्ञ शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है।

अभिनेत्री विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर अपनी भावना जाहिर करते हुए कहा, ‘मैथ जीनियस, शकुंतला देवी की भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं। ‘ह्यूमन कंप्यूटर’ की सच्ची कहानी को जीवंत करने के लिए रोमांचित हूं। एक छोटे शहर की भारतीय लड़की, जिसने दुनिया को तूफान से उड़ा दिया।

अनु मैनन द्वारा निर्देशित शकुंतला देवी बायोपिक अगले साल रिलीज होगी। फिल्म का शीर्षक ‘शकुंतला देवी’ है।

गौरतलब है कि शकुंतला देवी ने कोई औपचारिक शिक्षा हासिल नहीं की थी। मगर, उनकी तेज गणना क्षमता ने उनको अजूबा बना दिया। शकुंतला देवी को ‘ह्यूमन कंप्यूटर’ के नाम से भी पुकारा जाता है। उनकी प्रतिभा ने उन्हें 1982 के ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी जगह दिलाई।