Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News लेखिका कमला दास बनने की तैयारी में जुटी विद्या बालन

लेखिका कमला दास बनने की तैयारी में जुटी विद्या बालन

0
308

मुंबई। बड़े पर्दे पर सशक्‍त महिला किरदारों के लिए पहली पसंद बन चुकीं विद्या बालन इन दिनों अपने नए किरदार की तैयारी में लगी हुई हैं।

जी हां, कहानी अभिनेत्री विद्या बालन अपनी आगामी फिल्‍म में लेखिका कमला दास उर्फ कमला सुरैया का किरदार निभाने जा रही हैं। हालांकि, इससे पहले विद्या बालन बड़े पर्दे पर फिल्‍म ‘द डर्टी पिक्चर’ में अभिनेत्री सिल्क स्मिता का किरदार निभाकर वाहवाही लूट चुकी हैं।

vidya-balan-with-my-story

केरल से संबंधित विवादित लेखिका कमला सुरैया को गहराई से समझने के लिए विद्या बालन इन दिनों उनकी आत्‍मकथा माय स्‍टोरी पढ़ रही हैं, जो 1976 में प्रकाशित हुई थी। गौरतलब है कि 1984 में साहित्‍य के नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित लेखिका कमला सुरैया 1999 में इस्लाम धर्म अपनाने के कारण विवादों में आ गई थीं।

कहानी अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो साझी की, जिसमें अभिनेत्री किताब पढ़ती नजर आ रही हैं और साथ में लिखा है कि मैं आपको कमला की कहानी बताने की तैयारी कर रही हूं।

इस फिल्‍म का नाम आमी बताया जा रहा है, जो अगले साल रिलीज होने की संभावना है। इससे पहले विद्या बालन की दो फिल्‍में कहानी 2 और बेगम जान रिलीज होने की संभावनाएं हैं।