Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News फैन ने की बदतमीजी, विद्या बालन बोली, ‘पब्लिक प्रोपर्टी नहीं’

फैन ने की बदतमीजी, विद्या बालन बोली, ‘पब्लिक प्रोपर्टी नहीं’

0
343

मुम्‍बई। जैसा कि हम जानते हैं कि हॉट और सेक्‍सी विद्या बालन जल्‍द ही पर्दे पर बेगम जान बनकर कातिलाना अदाओं से सबका मनोरंजन करने वाली हैं। लेकिन, इस फिल्‍म के सिलसिले में जब विद्या बालन कोलकाता पहुंची तो उनको एक बेहद असहज स्‍थिति का सामना करना पड़ा।

दरअसल, कोलकाला के एयरपोर्ट पर एक प्रशंसक अभिनेत्री विद्या बालन के साथ सेल्‍फी ले रहा था। लेकिन, प्रशंसक ने बिना पूछे कथित तौर पर विद्या बालन को बांह से खींचते हुए अपने करीब कर लिया। इसके बाद विद्या बालन ने प्रशंसक को धक्‍का देकर दूर किया और घटना स्‍थल से रवाना हो गईं।

इसके बाद विद्या बालन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं पब्‍लिक फिगर हूं, लेकिन, मैं पब्‍लिक प्रोपर्टी नहीं हूं।’ ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों को इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ा है।