Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News विद्या बालन की फिल्‍म मुश्‍किल में फंसी!

विद्या बालन की फिल्‍म मुश्‍किल में फंसी!

0
245

मुम्‍बई। कहानी 2 की शूटिंग में व्‍यस्‍त और Te3n की रिलीज का इंतजार कर रही विद्या बालन की एक अन्‍य फिल्‍म बेगम जान मुश्‍किल में फंसी नजर आ रही है।

ख़बर है कि श्रीजित मुखर्जी निर्देशित बंगाली फिल्‍म राजकहिनी का हिन्‍दी रीमेक फिल्‍म बेगम जान, जिसका निर्माण महेश भट्ट द्वारा किया जा रहा है, इस समय मुश्‍किल दौर से गुजर रही है।

Vidya Balan 001
डेक्‍कन क्रोनिकल की रिपोर्ट अनुसार प्रोडक्‍शन डिजाइन टीम के हैड, कॉस्‍टयूम डिजाइनर और सिनेमाटोग्राफर फिल्‍म से किनारा कर गए। इसके पीछे का कारण फिल्‍म निर्माण दौरान की जा रही बजट कटौती को बताया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि प्रोडक्‍शन टीम बेहतरीन पटकथा वाली फिल्‍म के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती, मगर, फिल्‍म निर्माता धन मुहैया करवाने में दिक्‍कत महसूस कर रहा है।

श्रीजित मुखर्जी की पहली हिन्‍दी निर्देशित फिल्‍म बेगम जान की शूटिंग पंजाब में करने की बातचीत हुई थी। बाद में राजस्‍थान और अंत इसको बंगाल में शूट किया जा रहा है। फिल्‍म की शूटिंग जून में शुरू होगी।