Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म निर्देशन में उतरेंगे विनय पाठक

फिल्‍म निर्देशन में उतरेंगे विनय पाठक

0
294

मुंबई। बहुमुखी अभिनेता विनय पाठक का कहना है कि वह अपना सारा ध्यान फिल्म निर्देशन पर केंद्रित कर रहे हैं और जल्द ही अपने निर्देशन में बनी फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। विनय ने आईएएनएस को बताया, “मैं अभी निर्देशन पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और जल्द ही एक फिल्म का निर्देशन करूंगा।”

उन्होंने कहा, “मेरे पास कई पटकथा हैं, जिन पर मैं काम कर रहा हूं। ये लगभग पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। मेरे फिल्म में कटेंट महत्वपूर्ण होगा।”

vinay pathak

 

विनय मुख्य रूप से ‘खोसला का घोंसला’, ‘दस्विदानिया’, ‘दिल्ली चल्लो’, ‘जॉनी गद्दार’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

एक अभिनेता के रूप में वह आजकल की पटकथाओं से खुश नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “अगर मैं खुश होता तो बहुत सी फिल्मों में दिखता। दरअसल, मेरे पास हमेशा एक ही तरह की पटकथा आती है। एक जैसा किरदार करने से अच्छा है कि अच्छी फिल्म के लिए इंतजार करो।”

अभिनेता की हाल में फिल्म ‘आइलैंड सिटी’ रिलीज हुई है, जिसमें मुख्य भूमिका में तनिष्ठा चटर्जी, अमृता सुभाष और चंदन रॉय सांन्याल हैं। फिल्म निर्देशक रुचिका ओबेराय हैं। यह फिल्म दो सितंबर को रिलीज होने वाली है।

-आईएएनएस