Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News विशाल भारद्वाज की छूरियां हुई पटाखा, सितंबर में होगी रिलीज क्योंकि…

विशाल भारद्वाज की छूरियां हुई पटाखा, सितंबर में होगी रिलीज क्योंकि…

0
394

मुम्बई। फिल्मकार विशाल भारद्वाज की अगली कॉमेडी ड्रामा फिल्म पटाखा 28 सितंबर 2018 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का आधिकारिक पोस्टर 25 जून 2018 को रिलीज किया गया।

दो बहनों की कहानी पर आधारित पटाखा में सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान लीड भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में दिखेंगे।

गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज की कॉमेडी फिल्म पटाखा का पहले नाम छूरियां तय किया गया था। इस फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव में रहने वाली दो बहनों के इर्दगिर्द घूमेगी, जो आपस में हर समय लड़ती झगड़ती रहती हैं और जब उनकी शादी हो जाती है, तो उनको एक दूसरे की अहमियत का पता चलता है।

विशाल भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘फिल्म का फर्स्ट हाफ पूरा हो चुका है। हमारे पास शूटिंग के लिए केवल 12 दिन और बचे हैं। फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए 29 जून को यूनिट माउंट अबू रवाना होगी।’

विशाल भारद्वाज ने आगे कहा, ‘उन्होंने फिल्म पटाखा के लिए 28 सितंबर 2018 की तारीख फाइनल की है, क्योंकि उनकी हैदर और तलवार के लिए यह समय काफी भाग्यशाली साबित हुआ था।’