Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News विवान भटेना को यूं मिली ‘दंगल’ !

विवान भटेना को यूं मिली ‘दंगल’ !

0
313

मुम्‍बई। फिल्‍म ‘हीरो’ में विलेन की भूमिका अदा कर चुके विवान भटेना जल्‍द ही आमिर ख़ान अभिनीत फिल्‍म ‘दंगल’ में नजर आएंगे।

हालांकि, विवान भटेना पहले भी आमिर ख़ान के साथ काम कर चुके हैं। फिल्‍म ‘तलाश’ में विवान भटेना ने अरमान कपूर की भूमिका निभाई थी। अरमान कपूर की मौत के बाद आमिर ख़ान मामले की छानबीन शुरू करते हैं।

vivan bhatena big picture

स्‍टारडस्‍ट पत्रिका के अनुसार, हैरानी की बात तो यह है कि आमिर ख़ान को विवान भटेना के किरदार के बारे में जानकारी ही नहीं थी।

दरअसल, ‘कट्टी बट्टी’ में विवान भटेना का अभिनय देखकर प्रभावित हुए आमिर ख़ान ने विवान भटेना को मिलने की इच्‍छा जाहिर की। मुलाकात के दौरान विवान की तारीफ करते हुए आमिर ख़ान ने उनको दंगल में काम करने के लिए ऑफर दिया।

जब विवान भटेना ने ‘तलाश’ का जिक्र किया तो आमिर ख़ान ने कहा, शॉरी मुझे याद नहीं है। चलो, जो भी हो, अब तो विवान भटेना को आमिर ख़ान जानने लगे हैं।