Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News यहां देखें! अरविंद केजरीवाल की दस्तावेजी फिल्म An Insignificant Man यूट्यूब पर...

यहां देखें! अरविंद केजरीवाल की दस्तावेजी फिल्म An Insignificant Man यूट्यूब पर रिलीज

0
258

मुम्बई। आम आदमी पार्टी के अगुआ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दस्तावेजी फिल्म An Insignificant Man को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इस फिल्म को इसी साल नवंबर महीने में सीमित सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। दस्तावेजी होने के बावजूद भी फिल्म फीचर फिल्म जैसा अनुभव देती है। इस फिल्म को फिल्म समीक्षकों ने भी खूब सराहा था।

भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से आम आदमी पार्टी की स्थापना तक की यात्रा पर बनी दस्तावेजी फिल्म An Insignificant Man को वाइस ने अपने यूट्यूब चैनल पर 19 दिसंबर 2017 को रिलीज किया। इस फिल्म को अब तक लगभग 197,551 बार देखा जा चुका है।  इस फिल्म का निर्देशन रांका और विनय शुक्ला ने किया है। इसके निर्माता आनंद गांधी हैं।