Thursday, April 16, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म सांसें की शूटिंग दौरान कलाकारों की कई बार फूलीं सांसें

फिल्‍म सांसें की शूटिंग दौरान कलाकारों की कई बार फूलीं सांसें

0
406

मुंबई। अभिनेता रजनीश दुग्गल ने बताया कि उन्होंने आगामी हॉरर फिल्म ‘सांसें : द लास्ट ब्रेथ’ की शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार डरावने पल का सामना करना पड़ा।

सह-कलाकार सोनारिका भदौरिया के साथ काम करने के बारे में रजनीश दुग्‍गल ने बताया, ‘हम दोनों ने साथ में कई डरावने पलों को महसूस किया, लेकिन अंतिम परिणाम संतोषजनक से बेहतर सामने आया है। संगीत ताजी हवा के समान है और सोनारिका के साथ शूटिंग मजेदार रही।’

saansein-film

इस मौके पर बातचीत के दौरान सोनारिका भदौरिया ने कहा, ‘वह (रजनीश) पेशेवर हैं और आसपास सभी को सहज महसूस कराते हैं। अपनी पहली फिल्म में उनके साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। सेट पर हम करीबी दोस्त हैं और मुझे लगता है कि हमारी कैमिस्ट्री स्‍क्रीन पर झलकती है।’

फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से मॉरीशस में हुई। यह शुक्रवार को रिलीज होगी। -आईएएनएस