Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जब फिल्‍म देखते देखते भावुक हुए फिल्‍म करण जौहर

जब फिल्‍म देखते देखते भावुक हुए फिल्‍म करण जौहर

0
358

मुंबई। अपनी फिल्‍मों से आम तौर पर लोगों को सिने प्रेमियों को भावुक करने वाले फिल्‍मकार करण जौहर स्‍वयं एक फिल्‍म देखते देखते भावुक हो उठे।

इस बात का खुलासा स्‍वयं करण जौहर ने अपने ट्विटर खाते से किया। दरअसल, हाल में ही करण जौहर ने विदेशी फिल्‍म लॉयन देखी है, जो पिछले साल नवंबर में यूनाइटेड स्‍टेट्स अमेरिका में रिलीज हो चुकी है।

करण जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘लॉयन को देखकर मेरा दिल रोने लगा और बिल्कुल देव पटेल को पसंद किया.. दुखी और भेदक.. लेकिन कई पलों में जादुई भी है।’

हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारों से सजी फिल्‍म लॉयन में रूनी मारा, देव पटेल और निकोल किडमैन केंद्रीय भूमिका में हैं।

यह फिल्म सारू ब्रायर्ली की किताब ‘अ लांग वे होम’ पर आधारित है। भारत में 24 फरवरी 2017 को रिलीज होने जा रही ‘लॉयन’ की शूटिंग कोलकाता और ऑस्ट्रेलिया में हुई है। -आईएएनएस