Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जब अभिनेता राज कपूर ने छोटे भाई शशि कपूर को कहा, ‘टैक्सी’

जब अभिनेता राज कपूर ने छोटे भाई शशि कपूर को कहा, ‘टैक्सी’

0
283

मुम्बई। अभिनेता शशि कपूर के बुरे वक्त में हमेशा काम आने वाले फिल्म अभिनेता राज कपूर ने एक बार शशि कपूर को टैक्सी कह दिया था। यह किस्सा उस समय का है, जब अभिनेता शशि कपूर अपने बुरे वक्त से निकल कर सफलता के पथ पर सरपट दौड़ रहे थे।

Image Source : The Indian Express com

शशि कपूर 1970 के दशक में सबसे व्यस्त और महंगे सितारों में शामिल थे। इस समय शशि कपूर के हाथ में काफी सारी फिल्में थी और ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग साथ साथ चल रही थी। शशि कपूर एक दिन में छह छह शिफ्टों में काम कर रहे थे।

असल में कहा जाए तो बॉलीवुड में शिफ्टों में काम करने का चलन शशि कपूर ने लोकप्रिय बनाया। इस समय राज कपूर शशि कपूर को लेकर सत्यम शिवम सुंदरम बना रहे थे। लेकिन, दूसरी फिल्मों की शूटिंग पूरी करने की भाग दौड़ में लगे शशि कपूर के पास राज कपूर को मिलने का वक्त भी बहुत कम मिलने लगा।

सत्यम शिवम सुंदरम की शूटिंग शुरू करने को बेताब राज कपूर ने एक दिन शशि कपूर को पकड़ कर कहा, ‘यार! तुम तो टैक्सी हो गए हो, कभी मेरी भी पकड़ में आओ।’

बता दें कि शशि कपूर और जेनिफर केंडल की शादी करवाने में अभिनेता राज कपूर का बहुत बड़ा रोल था। यहां पढ़ें : अलविदा! शशि की शीतलता और आभा से सरोबार थी शशि कपूर की शख्सियत