Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News युवक को तापसी के साथ गंदी शरारत करना पड़ा महंगा

युवक को तापसी के साथ गंदी शरारत करना पड़ा महंगा

0
242

मुम्‍बई। मुम्‍बई। फिल्‍म पिंक अभिनेत्री तापसी पन्‍नु, जो फिल्‍म नाम शबाना के रिलीज होने का इंतजार कर रही है, के साथ एक युवक को गंदी हरकत करना बेहद महंगा पड़ा।

तापसी पन्‍नु अक्षय कुमार की संगत में आकर बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्‍कि असल जीवन में भी महिलाओं के साथ गंदी हरकत करने वालों को सबक सिखाने लगी हैं।

Humans of Bombay के लिए लिखे एक कॉलम में तापसी पन्‍नु ने कहा, ‘कुछ हफ्ते पहले मैं दिल्‍ली में कीर्तन के लिए जा रही थी। अचानक भीड़ के बीचोंबीच मैंने महसूस किया कि एक युवक मेरे साथ उंगली से गलत व्‍यवहार करने की कोशिश कर रहा है। मैंने न केवल उसकी तरफ मुड़कर देखा, बल्‍कि उसकी उंगली को पकड़कर इतने जोर से मरोड़ा कि उसको बेहद दर्द महसूस हुआ।’

इसी कॉलम में अभिनेत्री तापसी पन्‍नु ने खुलासा किया कि उनको हिंदी सिनेमा में बड़े बड़े निर्माता निर्देशक फिल्‍म के लिए फाइनल कर लेते थे, लेकिन कुछ बड़े अभिनेताओं के कारण उनके हाथ से फिल्‍में निकल जाती थी क्‍योंकि मैं ए श्रेणी की अभिनेत्री नहीं थी।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।