Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News इसलिए पुरस्‍कार समारोह में नजर आते हैं करन जौहर

इसलिए पुरस्‍कार समारोह में नजर आते हैं करन जौहर

0
196

मुंबई। फिल्‍म समारोह हो और करन जौहर न पहुंचें, यह कैसे हो सकता है। करन जौहर फिल्‍म पुरस्‍कार समारोह में हर हाल में पहुंचते हैं। इसके पीछे के कारण भी करन जौहर ने सार्वजनिक कर दिए हैं।

जी हां, फिल्‍मकार करन जौहर ने उस बात का खुलासा कर दिया है, जिसके लिए करन जौहर फिल्‍म समारोह में उपस्‍थिति दर्ज करवाते हैं। कई पुरस्‍कार कार्यक्रमों तो करन जौहर प्रस्‍तोता के रूप में भी नजर आ चुके हैं।

62वें फिल्मफेयर पुरस्कार 2017 समारोह में पहुंचे करन जौहर ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘हमारी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम लोगों ने अवॉर्ड समारोह को लेकर कोई स्टैंड लिया है। आमिर खान और कंगना रनौत हैं, जिन्होंने अवॉर्ड की प्रमाणिकता और वैधता की वजह से यह स्टैंड लिया है और दोनों ही अब किसी अवॉर्ड समारोह में नहीं आते हैं।”

आगे करन जौहर ने कहा, ‘मैंने तो कभी भी कोई स्टैंड नहीं लिया है। मैं पुरस्कार समारोह में पैसे लेने या अवार्ड लेने जाता हूं।’ -आईएएनएस