Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News तो इसलिए ट्यूबलाइट में सलमान खान के साथ दिखेंगे सोहैल खान

तो इसलिए ट्यूबलाइट में सलमान खान के साथ दिखेंगे सोहैल खान

0
209

मुम्‍बई। जैसा कि हम जानते हैं कि सलमान खान के भाई और फिल्‍म निर्माता निर्देशक सोहैल खान लगभग सात साल बाद फिल्‍म ट्यूबलाइट से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। पिछली बार सोहैल खान 2010 में फिल्‍म राख में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए थे।

जब फिल्‍मकार कबीर ख़ान ने ट्यूबलाइट में सोहैल खान को लेने की घोषणा की थी तो सभी को हैरानी सी हुई थी कि सोहैल खान इतने सालों में खुद की फिल्‍मों में भी अभिनय करते हुए नजर नहीं आए, तो अचानक कबीर खान को सोहैल खान में ऐसा क्‍या दिखा जो उनको अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्‍म का हिस्‍सा बना लिया।

सोहैल खान को फिल्‍म में संबंधी जब फिल्‍मकार से ट्यूबलाइट टीजर रिलीज के मौके पर पूछा गया तो कबीर खान ने कहा, ‘दोनों भाई हैं और दोनों में प्‍यारा रिश्‍ता है। इसलिए सोहैल खान और सलमान खान के साथ दो भाईयों के प्‍यार को फिल्‍म में दिखाना ज्‍यादा आसान है। सोहैल खान के साथ काम करके काफी अच्‍छा लगा।’

फिल्‍मकार कबीर खान ने फिल्‍म के बारे में बात करते हुए कहा, ‘इस फिल्‍म में सलमान खान का किरदार काफी अलग है। मुझे लगता है कि सलमान खान ने ऐसा किरदार अब तक नहीं निभाया और यह एक चुनौतीपूर्ण किरदार था, सलमान खान के लिए। मुझे खुशी है कि सलमान खान ने चुनौती को स्‍वीकार करते हुए अपना शत प्रतिशत दिया है। दर्शकों को फिल्‍म पसंद आएगी।’