Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News क्‍या इस डील से सुधरेंगे अजय देवगन और आदित्‍य चोपड़ा के रिश्‍ते?

क्‍या इस डील से सुधरेंगे अजय देवगन और आदित्‍य चोपड़ा के रिश्‍ते?

0
255

मुम्‍बई। जैसा कि हम जानते हैं कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी की अगली फिल्‍म गोलमाल अगेन की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

इस फिल्‍म को यशराज फिल्म्‍स स्‍टूडियो में शूट किया जा रहा है। इस मामले में एक और दिलचस्‍प बात निकलकर सामने आ रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि आदित्‍य चोपड़ा गोलमाल अगेन की शूटिंग के लिए यशराज फिल्‍म्‍स स्‍टूडियो को किराये पर देने के लिए राजी ही नहीं हुए बल्‍कि आदित्‍य ने फिल्‍म निर्माताओं को किराये में बड़ा डिस्‍काउंट भी दिया है।

अजय देवगन की गोलमाल अगेन में विलेन होंगे प्रकाश राज

सूत्रों का कहना है कि जब फिल्‍म गोलमान अगेन की शूटिंग शुरू करने के पश्‍चात प्रोडक्‍शन हाउस प्रतिनिधि आदित्‍य को किराये के चेक देने पहुंचे तो आदित्‍य की ओर से किराये में बड़ी छूट दी गई, जो अपने आप में बड़ी बात है।

सन ऑफ सरदार और जब तक है जान के समय अजय देवगन और आदित्‍य चोपड़ा के बीच हुए विवाद के बारे में कौन नहीं जानता। ऐसे में आदित्‍य चोपड़ा का वाईआरएफ स्‍टूडियो अजय देवगन निर्मित फिल्‍म को देना कोई छोटी बात नहीं है।

सवाल है कि क्‍या इस डील से अजय देवगन और आदित्‍य चोपड़ा के रिश्‍ते सुधर जाएंगे? वैसे अजय देवगन और आदित्‍य चोपड़ा रिश्‍तेदार भी हैं, काजोल और रानी मुखर्जी के आपसी रिश्‍ते के कारण।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।