Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News यामी गौतम ने कहा, चल रही है अविराम काबिल की शूटिंग

यामी गौतम ने कहा, चल रही है अविराम काबिल की शूटिंग

0
257

मुंबई। अभिनेता रितिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘काबिल’ की शूटिंग ठंडे बस्ते में जाने से अभिनेत्री यामी गौतम ने इनकार किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन की खराब सेहत के चलते फिल्म को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

यामी गौतम कहती हैं, ‘बिल्कुल नहीं। यह बिल्कुल सच नहीं है। वास्तव में फिल्म काबिल की शूटिंग अच्छी चल रही है। हमने सिर्फ एक गाने की शूटिंग को समाप्त किया है। इसके अलावा, जैसा कि मैंने हमेशा कहा है कि ऋतिक रोशन के साथ काम करना अद्भुत है, खासकर जब हम नृत्य के दृश्यों की शूटिंग कर रहे होते हैं।’

yami gautam

सनम रे अभिनेत्री यामी गतौम ने कहा कि वह इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अधिक इंतजार नहीं करा सकती हैं।

Kaabil poster

फिल्म ‘विक्की डोनर’ की अभिनेत्री ने ‘बैंग बैंग’ के अभिनेता की सराहना करते हुए कहा कि ऋतिक बहुत ऊर्जावान हैं और सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही निर्माता राकेश रोशन की इस फिल्म के दुनियाभर में 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने की उम्मीद है। -आईएएनएस