Saturday, April 11, 2026
Home Hollywood + केटी प्राइस चौथी शादी की तैयारी में, और दो बच्चों की इच्छा

केटी प्राइस चौथी शादी की तैयारी में, और दो बच्चों की इच्छा

0
284

मुम्बई। सेलिब्रिटी बिग ब्रदर विजेता रह चुकीं केटी प्राइस चौथी बार शादी करने के मूड में है। केटी प्राइस इनदिनों क्रिस बॉयसन के साथ डेट कर रही हैं। केटी प्राइस और क्रिस बॉयसन की मुलाकात मई अंत में हुई थी।

केटी प्राइस ने मीडिया से अपने नये संबंध के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं एक सामान्य संबंध में हूं।

एक पत्रिका के साथ बात करते हुए केटी प्राइस ने कहा, ‘दरअसल, मैं सिंगल रहना चाहती थी। लेकिन, मैं हार्वे की वजह से क्रिस से मिली, जो शारीरिक वजन कम करने में माहिर है।’

अभिनेत्री और मॉडल ने आगे स्वीकार किया कि उससे मिलकर काफी अच्छा लगा। मैंने उसके जैसा कोई व्यक्ति नहीं देखा। वह अपने काम से रखता था और मेरे इर्दगिर्द घूमने की इच्छा तो बिलकुल नहीं। मुझे महसूस हुआ कि यह एक सामान्य संबंध है।

40 वर्षीय केटी प्राइस ने कहा, ‘मैं एक खुशनुमा वैवाहिक जीवन चाहती हूं। साथ ही दो और बच्चे भी।’