Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + टॉम क्रूज की The Mummy से होगा फिल्‍म Raabta का सामना

टॉम क्रूज की The Mummy से होगा फिल्‍म Raabta का सामना

0
381

मुम्‍बई। हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज अभिनीत द मम्‍मी भारत में रिलीज होने जा रही है। बॉक्‍स ऑफिस पर द मम्‍मी का सामना फिल्‍म राबता से होगा, जिसमें कृति सैनन और सुशांतसिंह राजपूत अहम भूमिका में हैं।

जानकारी मुताबिक फिल्‍म निर्माताओं की ओर से टॉम क्रूज अभिनीत फिल्‍म द मम्‍मी को रिलीज करने के लिए 9 जून 2107 को लॉक किया गया है। इस फिल्‍म को इंग्‍लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

ऐसे में फिल्‍म राबता, जो 9 जून को रिलीज होने जा रही है, को बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त व्‍यवसाय करने में दिक्‍कत होगी क्‍योंकि बड़े बजट की हॉलीवुड फिल्‍में बॉलीवुड फिल्‍मों का व्‍यवसाय प्रभावित करती हैं।

हाल ही में हॉलीवुड फिल्‍म द फेट ऑफ द फ्यूरिअस ने बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म बेगम जान का व्‍यवसाय बुरी तरह प्रभावित किया है।