Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News या अली फेम गायक जुबिन गर्ग को थप्पड़ मारने के गुनाह में...

या अली फेम गायक जुबिन गर्ग को थप्पड़ मारने के गुनाह में तीन माह की सजा

0
465

मुम्बई। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौट अभिनीत फिल्म गैंगस्टर के गाने या अली को आवाज देने वाले असमिया गायक जुबिन गर्ग को थप्पड़ मारने के गुनाह में तीन महीनों की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना हुआ है।

जानकारी के अनुसार असम के रहने वाले गायक और संगीतकार ने लगभग तीन साल पहले साल 2013 में एक वकील के नाबालिग बेटे को सार्वजनिक स्थल पर थप्पड़ जड़ दिया था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए जुबिन गर्ग के अधिवक्ता ने कहा, ‘जुबिन गर्ग के खिलाफ आईपीसी की तीन धाराओं 323, 341 और 506 के तहत मामला दर्ज हुआ था। लेकिन, अदालत ने आईपीसी की धारा 323 और 506 के तहत जुबिन गर्ग को दोषी मानते हुए तीन माह की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना का फैसला सुनाया है। हम इस फैसले के​ खिलाफ उच्च अदालत में जाएंगे।’

उधर, स्थानीय समाचार पत्र द असम ट्रिब्यून के अनुसार जुबिन गर्ग ने अदालतीय फैसला आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपने वकीलों से मामले पर सलाह मश्वरा करेगा और उच्च अदालत में जाएगा।

बता दें कि ​गायक और संगीतकार ने 29 जून 2013 को जोनाली क्षेत्र के समीप एक सार्वजनिक पर अधिवक्ता अरुप बोरबोरा के बेटे को थप्पड़ जड़ दिया था, जिसमें बाद अधिवक्ता ने गीतानगर पुलिस स्टेशन में जुबिन गर्ग के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था।

Image Source/facebook.com/ZUBEENsOFFICIAL