Saturday, March 28, 2026
Home Latest News पैंट में गन गाने को लेकर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ पुलिस शिकायत...

पैंट में गन गाने को लेकर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज

0
242

मुम्बई। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ, जो अपनी अगली फिल्म वेकलम टू न्यूयॉर्क के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, के खिलाफ पैंट में गन गाने को लेकर पुलिस शिकायत दर्ज होने की ख़बर सामने आयी है।

ख़बरों के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के करीबी सूत्रों ने एक समाचार पत्र से बात करते हुए खुलासा किया है कि जसजीत सिंह की ओर से दिलजीत दोसांझ के गाने पैंट में गन को लेकर शिकायत दर्ज करवायी गई है।

कथित तौर पर शिकायतकर्ता श्री सिंह का कहना है कि यह गाना सिख समुदाय की भावना को आहत करता है क्योंकि सिख पैंट में गन नहीं बल्कि कटार रखते हैं। ऐसे गीत गाने से पहले दिलजीत दोसांझ को सिख धर्म का ख्याल रखना चाहिए।

इस मामले को सुलझाने के लिए दिलजीत दोसांझ का ​वकील जुट चुका है। अमृतसर और मुम्बई में याचिका दायर की गई है। इस मामले की सुनवाई अगले महीने होगी।

गौरतलब है कि पैंट में गन दिलजीत दोसांझ की अगली फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क का है। इस गाने में हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी के शब्दों का जमकर इस्तेमाल किया गया है।