Monday, March 23, 2026
Home Latest News मीत ब्रदर्स के नये म्यूजिक वीडियो में एली अवराम ने लगाया ग्लैमर...

मीत ब्रदर्स के नये म्यूजिक वीडियो में एली अवराम ने लगाया ग्लैमर तड़का

0
317

मुम्बई। नाचने वाले गाने तैयार करने के लिए मशहूर संगीतकार और गायक जोड़ी मीत ब्रदर्स की नयी पेशकश नचदी फिरांगी रिलीज हो चुका है। इस गाने में मीत ब्रदर्स का साथ कनिका कपूर ने दिया है।

नचदी फिरांगी में ग्लैमर तड़का लगाने के लिए एली अवराम को लिया गया है। एली एवराम ने शानदार नृत्य किया है। एली का नया अवतार दर्शकों को प्रभावित करेगा। एली एवराम के अलावा कनिका कपूर और मीत ब्रदर्स भी वीडियो में दिखाई पड़ते हैं।

इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और गाने में पंजाबी, हिंदी और इंग्लिश शब्दों का जमकर इस्तेमाल किया गया है। गौरतलब है कि मीत ब्रदर्स और एली एवराम लंबे समय से एक साथ म्यूजिक वीडियो करने की योजना बना रहे थे, जो अब जाकर पूरी हुई है।