Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News क्या फिल्म भूमि में नजर नहीं आएगा सनी लिओनी का आयटम नंबर...

क्या फिल्म भूमि में नजर नहीं आएगा सनी लिओनी का आयटम नंबर ट्रिप्पी ट्रिप्पी?

0
330

मुम्बई। बॉलीवुड अदाकारा सनी लिओनी ने संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि के लिए एक आयटम नंबर ट्रिप्पी ट्रिप्पी शू​ट किया है, जो हाल ही में रिलीज किया गया था।

इस आयटम नंबर में सनी लिओनी काफी बोल्ड डांस करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि 17 अगस्त 2017 को रिलीज हुए ट्रिप्पी ट्रिप्पी आयटम नंबर को यूट्यूब पर 14,951,225 बार देखा जा चुका है। जहां पर इस गाने को एक लाख के करीब लोगों ने लाइक किया और 20 हजार के करीब लोगों ने पसंद नहीं किया।

अब सुनने में आया है कि इस गाने को लेकर संजय दत्त भी ज्यादा खुश नहीं हैं। संजय दत्त को भी यह गाना फिल्म की पटकथा के हिसाब से ​ठीक नहीं लग रहा है। सूत्रों की मानें तो संजय दत्त इस गाने को अश्लील मान रहे हैं।

गौरतलब है कि उमंग कुमार निर्देशित फिल्म भूमि, जो पिता पुत्री के रिश्ते पर केंद्रित है, संजय दत्त के लिए बहुत अहम फिल्म है। अब देखना यह है कि निर्माता निर्देशक संजय दत्त की इस बात से कितना सहमत होते हैं।

यदि निर्माता निर्देशक संजय दत्त की बात से सहमत हो गए तो इस गाने पर कैंची चल सकती है। कहा जा रहा है कि पहले इस गाने के लिए मलाइका अरोड़ा को पहुंच की गई थी। लेकिन, बात कुछ बन न सकी।

वैसे इससे पहले सनी लिओनी शाह रुख खान अभिनीत फिल्म रईस में आयटम नंबर कर चुकी हैं और अजय देगवन अभिनीत फिल्म बादशाहो में भी इमरान हाशमी के साथ आयटम नंबर किया है।