Thursday, March 26, 2026
Home Latest News अंकित तिवारी के​ पिता पर विनोद कांबली की बीवी ने लगाया छेड़छाड़...

अंकित तिवारी के​ पिता पर विनोद कांबली की बीवी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

0
449

मुम्बई। पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया ने गायक संगीतकार अंकित तिवारी के पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जबकि अंकित तिवारी के परिवार की ओर से विनोद कांबली पर मारपीट करने का आरोप लगाया।

पुलिस शिकायत के अनुसार ​पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी बीवी के साथ स्थानीय इनआॅर्बिट मॉल के गेम जोन में थे। इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उनकी बीवी को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। विनोद कांबली की बीवी ने बुजुर्ग व्यक्ति का हाथ पकड़ा और उसको पीछे की ओर धकेल दिया।

इसके बाद विनोद कांबली के कहने अनुसार दो व्यक्ति, जो बुजुर्ग व्यक्ति के बेटे लगते थे, उनके पीछे एक फूड जोन में आए और उनकी बीवी पर हमला करने की कोशिश की। जब विनोद कांबली ने उनको रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसको कथित तौर पर धमकी दी कि वह उनको जानता नहीं है कि वो कौन हैं। विनोद कांबली और उनकी पत्नी को ओर से संबंधित पुलिस थाने में इस बाबत शिकायत दर्ज करवायी गई।

उधर, अंकित तिवारी के भाई का कहना है कि उनके पिता कल उनकी बेटी के साथ मॉल के गेम जोन में गए हुए थे। उनकी नजर विनोद कांबली पर पड़ी, जैसे ही वह विनोद कांबली की ओर बढ़ने लगे तो एक महिला ने उनको जोर से धक्का मारा, जो छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। बाद में पता चला कि वह विनोद कांबली की बीवी ही थीं। तिवारी परिवार ने भी पुलिस शिकायत दर्ज करवा दी है।