Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ में होंगे 4 जबरदस्‍त युद्ध सीक्वेंस

‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ में होंगे 4 जबरदस्‍त युद्ध सीक्वेंस

0
273

चेन्नई। नंदमूरी बालकृष्णा अभिनीत तेलुगू ऐतिहासिक फिल्म ‘गौतमीपुत्र सतकर्णी’ के निर्माताओं ने चार महाकाव्य युद्ध सीक्वेंस की शूटिंग पूरी कर ली है।

सूत्र की मानें तो यह फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होगा। सप्ताहांत तक फिल्म की सैद्धांतिक शूटिंग पूरी हो जाएगी।

Gautamiputra Satakarni

फिल्म की यूनिट से सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, ‘युद्ध सीक्वेंस दर्शकों को चौंका देगा। दो युद्ध प्रकरणों की शूटिंग जॉर्जिया में हुई और निर्माता इसे सौभाग्य मानते हैं। बाकी के युद्ध सीकवेंस भारत में शूट हुए। फिल्म के दृश्य अद्भुत लग रहे हैं।’

आगे खुलासा करते हुए कहा, ‘कुछ पैच कार्यों को छोड़ दें तो बुधवार को फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म की बाकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। दरअसल 80 दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी करने की योजना बनाई थी, लेकिन बेहतरीन योजना के साथ यह 79 दिनों में पूरी होगी।’

फिल्म का ऑडियो और ट्रेलर तिरुपति में 16 दिसंबर से शुरू होगा। -आईएएनएस