Thursday, March 26, 2026
Home Latest News इस फिल्‍म से तमिल फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उतरेंगे अभय देओल

इस फिल्‍म से तमिल फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उतरेंगे अभय देओल

0
373

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल, जो हाल ही में हैप्‍पी भाग जाएगी में नजर आए थे, जल्‍द ही सह निर्माता और अभिनेता के रूप में तमिल फिल्‍म जगत में कदम रखेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अश्विन ककुमानू और ऐश्वर्या राजेश अभिनीत फिल्‍म इधु वेधालम सोल्लुम कधाई {Idhu Vedalam Sollum Kathai} में अभय देओल एक राजा की भूमिका में दिखेंगे।

इस किरदार के लिए अभय देओल ने दस किलोग्राम भार कम किया है। इतना ही नहीं, अभिनय के साथ साथ अभय देओल सहयोगी फिल्‍म निर्माता की जिम्‍मेदारी भी संभालेंगे।

इस फिल्‍म में अभय देओल विक्रमादित्य नामक राजा की भूमिका निभाएंगे और अपने संवाद भी खुद तमिल भाषा में डब करेंगे। इसके लिए अभय देओल फिल्‍म के गीतकार वेरोनिका से तमिल सीख रहे हैं।

बता दें कि फिल्‍म की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों ही अभय देओल ने फिल्‍म द फील्‍ड की शूटिंग खत्‍म की है।