Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas अदिति आर्य ‘इज्‍म’ से अभिनय की दुनिया में रखेंगी कदम

अदिति आर्य ‘इज्‍म’ से अभिनय की दुनिया में रखेंगी कदम

0
361

हैदराबाद। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्‍ड 2015 विजेता अदिति आर्य तेलुगू फिल्‍म इज्‍म से अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्‍म में अदिति कल्‍याण राम के साथ नजर आएंगी।

गौरतलब है कि अदिति आर्य ने मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था, लेकिन कोई भी महत्‍वपूर्ण स्‍थान हासिल करने से चूक गईं।

aditi-arya

जानकारी के अनुसार फिल्‍म इज्‍म 21 अक्‍टूबर को विश्‍वभर में रिलीज की जा रही है। फिल्‍म का निर्देशन पुरी जगन्‍नाथ ने किया है। फिल्‍म इज्‍म में अंतरराष्‍ट्रीय ब्‍लैक मनी सिस्‍टम के साथ साथ कई अन्‍य समस्‍याओं को उठाया जाएगा।

अदिति आर्य और कल्‍याण राम के अलावा जगापति बाबू भी महत्‍वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। फिल्‍म की शूटिंग हैदराबाद और स्‍पेन में की गई है। पहले ख़बर थी कि फिल्‍म 7 अक्‍टूबर के आस पास रिलीज होगी।