Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas बॉलीवुड में कदम रखेंगी ऐश्‍वर्य राजेश

बॉलीवुड में कदम रखेंगी ऐश्‍वर्य राजेश

0
324

चेन्नई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म ‘काका मुत्तै’ से दर्शकों व समीक्षकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्य राजेश आगे मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की जोड़ीदार के रूप में हिंदी फिल्मों कदम रखने जा रही हैं।

ऐश्वर्य ने आईएएनएस को बताया, “मैं अर्जुन कपूर की नई फिल्म ‘डैडी’ में उनकी जोड़ीदार की भूमिका में हूं। यह भूमिका बहुत बिंदास व अभिनय केंद्रित है। टीम ने इसके लिए किसी और को लिया था, लेकिन अर्जुन ने जब ‘काका मुत्तै’ में मेरा अभिनय देखा तो उन्होंने मुझे ले लिया।”

Aishwarya Rajesh

ऐश्वर्य के नाम की सिफारिश अर्जुन से प्रोडक्शन टीम की सदस्यों में से एक ने की थी।

ऐश्वर्य ने कहा, “इस लड़की ने ‘काका मुत्तै’ देखने के बाद मेरी सिफारिश की। अर्जुन मेरी अदाकारी देखकर रोमांचित थे और उन्होंने फौरन मुझे फिल्म में ले लिया और मेरी भाषाई दिक्कत को भी नजरअंदाज कर दियाा।”

‘डैडी’ में अर्जुन गैंगस्टर से नेता बने अरुण गावली की भूमिका में नजर आएंगे। (आईएएनएस)