Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas अखिल पापा के B’day पर लांच करेंगे फिल्‍म

अखिल पापा के B’day पर लांच करेंगे फिल्‍म

0
544

चेन्नई। सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के अभिनेता बेटे अखिल की दूसरी तेलुगू फिल्म उनके पिता के जन्मदिन पर 29 अगस्त को लांच होगी। हनु राघवपुड़ी निर्देशित फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

Akhil Akkineni

अभिनेता के एक करीबी ने सूत्र आईएएनएस को बताया, “फिल्म संयोग से नागार्जुन के जन्मदिन पर 29 अगस्त को आधिकारिक तौर पर लांच होगी। फिल्म से संबंधित अधिक जानकारी का खुलासा उसी दिन होगा। फिल्म की नियमित शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होगी।”

अखिल ने भी ट्विटर के माध्यम से यह ख़बर साझा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हनु राघवपुड़ी के साथ पटकथा पर काम कर रहे हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं।”

अखिल ने पिछले साल तेलुगू फिल्म के साथ अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत की थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।
-आईएएनएस