Tuesday, March 24, 2026
Home Regional Cinemas हरीश शंकर के साथ काम करेंगे अल्‍लु अर्जुन

हरीश शंकर के साथ काम करेंगे अल्‍लु अर्जुन

0
178

हैदराबाद। एक के बाद एक हिट देने के बाद टॉलीवुड के बड़े सितारों में शुमार हुए अल्‍लु अर्जुन सफल निर्देशक हरीश शंकर के साथ काम करने जा रहे हैं।  इस तेलुगु थ्रिलर फिल्‍म का निर्माण फिल्‍म निर्माता दिल राजू करेंगे।

तेलुगु सिनेमा की रिपोर्ट के अनुसार अल्‍लु अर्जुन सात साल बाद दिल राजू के बैनर तले काम करने जा रहे हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग अगस्‍त या सितंबर में शुरू हो सकती है।

Allu arjun 003

इस फिल्‍म का संगीत देवी श्री प्रसाद तैयार करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक हरीश और देवी दोनों चार साल बाद एक साथ काम करेंगे। सबसे दिलचस्‍प बात तो यह है कि अल्‍लु अर्जुन और हरीश शंकर दोनों की दिल राजू के बैनर के साथ तीसरी फिल्‍म होगी।

यह मेगाबजट फिल्‍म अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, अन्‍य कलाकारों के संदर्भ में जानकारियां जल्‍द सार्वजनिक की जाएंगी।