Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas मलयालम फिल्म में वकील बनेंगी अमाला

मलयालम फिल्म में वकील बनेंगी अमाला

0
317

चेन्नई। बॉलीवुड फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में नजर आ चुकीं अनुभवी अभिनेत्री अमाला अक्‍कीनेनी जल्‍द ही मलयालम फिल्म ‘सी/ओ सायरा बानू’ में एक वकील की भूमिका निभाते दिखाई देंगी।

Amala Akkineni

जानकारी के अनुसार अमाला अक्‍कीनेनी इस फिल्म के साथ लगभग दो दशक बाद मलयालम फिल्मों का रुख कर रही हैं। अमाला अक्‍कीनेनी पिछली बार वर्ष 1991 में मलयालम फिल्म ‘उल्लादक्कम’ में नजर आईं थीं।

फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अमाला फिल्म में एनी जॉन थारावड़ी नाम के वकील का किरदार निभा रही हैं। वह मंजू वरियर के साथ मंच साझा करेंगी। मंजू, सायरा बानो की भूमिका निभाएंगी।”

फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। अमाला अक्‍कीनेनी नागार्जुन अक्‍कीनेनी की पत्‍नी हैं और दक्षिण भारत सिनेमा के युवा स्‍टार अखिल अक्‍कीनेनी की माता हैं। -आईएएनएस