Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas अमरिंदर गिल्‍ल अभिनीत फिल्म सरवण की रिलीज भी टली

अमरिंदर गिल्‍ल अभिनीत फिल्म सरवण की रिलीज भी टली

0
186

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरवण’ अब नौ दिसंबर की बजाय 13 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी। सूत्रों का मानना है कि फिल्‍म की रिलीज को आगे बढ़ाने का मुख्‍य कारण नोटबंदी है। हालांकि, फिल्‍म निर्माता इसके पीछे अन्‍य तर्क देते हैं।

amrinder-gill

प्रियंका चोपड़ा की मां फिल्म-निर्माता मधु चोपड़ा ने कहा, ‘सरवण’ एक एनआरआई युवक की कहानी है, जो भारत लौटकर अपनी जड़ों को खोजता है। हमने फिल्म को लोहड़ी वाले शुभ दिन अर्थात 13 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया है।’

पंजाबी गायक अभिनेता अमरिंदर गिल्‍ल अभिनीत फिल्‍म ‘सरवण’ की पहली झलकी और पोस्टर जारी किए जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में टोरंटो में फिल्म का ट्रेलर दिखाया।

इस फिल्म का निर्देशन करन गुलियानी ने किया है। -आईएएनएस