Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas ‘2.0’ के लिए एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगी एमी जैक्‍सन

‘2.0’ के लिए एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगी एमी जैक्‍सन

0
195

चेन्नई। अभिनेत्री एमी जैकसन एक संक्षिप्त अंतराल के बाद सोमवार से रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘2.0’ के लिए कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगी।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह शनिवार को सेट पर आई थीं। नवीनतम कार्यक्रम में निर्माता कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगे, जिसमें एमी जैकसन और रजनीकांत होंगे। आगामी सप्ताहों में फिल्म के एक अत्यंत महत्वपूर्ण दृश्य की शूटिंग होगी।”

Amy Jackson 003

एमी ने अपने ट्विटर खाते पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, “चेन्नई पहुंच गई हूं। शंकरशानमुघ रोबोट 2.0 के लिए अपने एक्शन से भरपूर दृश्यों की शूटिंग कर रही हूं।”

एस. शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन भी हैं।

फिल्म 2017 में रिलीज की जाएगी। -आईएएनएस