Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas गननामुथु की फिल्‍म ‘इमाइका नोडिगल’ में विलेन बनेंगे अनुराग कश्‍यप!

गननामुथु की फिल्‍म ‘इमाइका नोडिगल’ में विलेन बनेंगे अनुराग कश्‍यप!

0
301

चेन्नई। फिल्‍म अकीरा के बाद हिन्‍दी फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप के लिए अभिनय के क्षेत्र में काफी संभावनाएं बढ़ चुकी हैं। ख़बर है कि अकीरा अभिनेता अनुराग कश्‍यप को एक दक्षिण भारत की फिल्‍म में नकारात्‍मक भूमिका के लिए अप्रोच की गई है।

फिल्म-निर्देशन अजय गननामुथु ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्मकार अनुराग कश्यप को आगामी तमिल फिल्म ‘इमाइका नोडिगल’ में नकारात्मक भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि लेकिन अभी अनुराग ने किरदार के लिए हामी वहीं भरी है।

anurag kashyap 002

अजय ने आईएएनएस से कहा, “यह सच है कि हमने अनुराग से संपर्क किया है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं है। हम अब भी उनकी हां का इंतजार कर रहे हैं।”

फिल्म में नयनतारा महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं अथर्वा और राशि खन्ना भी इसमें प्रमुख भूमिका में हैं।

आर. डी राजशेखर द्वारा निर्मित फिल्म कैमियों फिल्मस द्वारा वापसी करेगी। -आईएएनएस