Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News प्रभास के बाद अनुष्का शेट्टी ने भी ठुकरा दिया करण जौहर का...

प्रभास के बाद अनुष्का शेट्टी ने भी ठुकरा दिया करण जौहर का प्रस्ताव!

0
396

मुम्बई। बाहुबली की देवसेना अनुष्का शेट्टी को हिंदी फिल्म पट्टी के निर्माता निर्देशक लेने के लिए बेताब हैं। पर, देवसेना उतनी उतावली नहीं हैं।  अनुष्का शेट्टी अपना हर कदम बड़ी समझदारी के साथ उठाना चाहेंगी।

ख़बर है कि अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ने करण जौहर के एक प्रस्ताव को स्वीकार करने से इंकार कर दिया क्योंकि अभिनेत्री अपने किरदार को लेकर संतुष्ट नहीं हुईं। एक अन्य अफवाह के अनुसार अनुष्का शेट्टी के इस फैसले के पीछे अभिनेता प्रभास की दोस्ती का प्रभाव है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाहुबली अभिनेता प्रभास ने भी करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म करने से इंकार कर दिया था। कहा जा रहा है कि फिल्मकार करण जौहर अभिनेता प्रभास को मुंह मांगा मेहनताना देने को तैयार नहीं हुए।

गौरतलब है अनुष्का शेट्टी इससे पहले सिंघम और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों को भी इंकार कर चुकी हैं। वैसे अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी इनदिनों भागमति की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति पर रिलीज होने की संभावना है।