Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas अल्‍लु अर्जुन की अगली फिल्‍म में होंगे अभिनेता अर्जुन!

अल्‍लु अर्जुन की अगली फिल्‍म में होंगे अभिनेता अर्जुन!

0
215

हैदराबाद। फिल्‍म जेंटलमैन अभिनेता अर्जुन सरजा स्‍टाइलिश एक्‍टर अल्‍लु अर्जुन की अगली फिल्‍म में अहम रोल निभाने जा रहे हैं। इस फिल्‍म का निर्देशन वी वामसी करेंगे।

सुनने में आया है कि पिछले दिनों अर्जुन सरजा निर्देशक से मिले थे और फिल्‍म के बारे में बातचीत थी, जो सकारात्‍मक अंजाम पर पहुंची।

ओके उक्‍कडु अभिनेता अर्जुन, जो टॉलीवुड में बातौर अभिनेता कई हिट फिल्‍में दे चुके हैं, को फिल्‍म में केंद्रीय किरदार के लिए साइन किया गया है। इस फिल्‍म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने की संभावना है।

उल्‍लेखनीय है कि 52 वर्षीय अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अर्जुन अब मुख्‍य भूमिका छोड़कर चरित्र और नकारात्‍मक किरदारों को प्राथमिकता देने लगे हैं। फिलहाल अभिनेता तमिल फिल्‍म निबुनान और कन्‍नड़ फिल्‍म विस्‍मय की शूटिंग में व्यस्‍त हैं।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।