Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas अभिनेत्री अश्‍विनी एकबोते की स्‍टेज प्रस्‍तुति दौरान हुए हादसे में मौत

अभिनेत्री अश्‍विनी एकबोते की स्‍टेज प्रस्‍तुति दौरान हुए हादसे में मौत

0
1158

मुम्‍बई। पुणे से बड़ी बुरी ख़बर आ रही है। ख़बर है कि मराठी अभिनेत्री अश्‍विनी एकबोते की शनिवार को उस समय मृत्‍यु हो गई, जब वह पुणे में स्‍टेज पर अपनी प्रस्‍तुति दे रही थीं।

ashwini-ekbote

रंगमंच से जुड़ी अश्‍विनी एकबोते पुणे के बेहद प्रसिद्ध भारत नटमंदिर में अपनी प्रस्‍तुति दे रही थीं, जिस समय यह हादसा हुआ। अचानक प्रोग्राम के दौरान हुए इस हादसे से सभी को हैरत में डाल दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभिनेत्री को तुरंत नजदीक अस्‍पताल में पहुंचाया गया, लेकिन अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही अभिनेत्री दम तोड़ चुकीं थीं।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।