Monday, March 30, 2026
Home Regional Cinemas ‘बाहुबली 2’ का फर्स्ट लुक 23 अक्‍टूबर को

‘बाहुबली 2’ का फर्स्ट लुक 23 अक्‍टूबर को

0
272

चेन्नई। फिल्मकार एस. एस. राजमौली 23 अक्टूबर को प्रभास के जन्मदिन पर दर्शकों को खास तोहफा देने वाले हैं। फिल्म ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है।

फिल्म के प्रवक्ता के मुताबिक, “फिल्म निर्माताओं ने प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म के अगले सीक्वल से विशेष प्रकरण जारी कर दर्शकों को डबल ट्रीट देने की योजना बनाई है।”

bahubali

उल्लेखनीय है कि पिछले साल से यह परंपरा रही है कि प्रभास के जन्मदिन पर कुछ खास करना है। फिल्म के पहले सीक्वल की शूटिंग शुरू करने के दौरान उनका जन्मदिन पड़ा था।

निर्माताओं ने सेट पर ही उनके जन्मदिन का जश्न मना कर उन्हें चौंका दिया। वर्तमान में हैदराबाद में फिल्म के चर्मोत्कर्ष हिस्से की शूटिंग कर रहे निर्माताओं ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।

फिल्म में राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

-आईएएनएस