Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas बाहुबली 2 का नया पोस्टर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? सवाल...

बाहुबली 2 का नया पोस्टर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? सवाल की जड़

0
939

हैदराबाद। बाहुबली 2 के ट्रेलर रिलीज में कुछ दिन बाकी हैं और फिल्म रिलीज होने में लगभग महीना, हालांकि, बहुबली 2 के रिलीज होने की पक्की तारीख घोषित होना बाकी है।

हाल ही में बाहुबली 2 का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें कटप्पा और बाहुबली हैं। इस पोस्टर में कटप्पा के हाथों में नवजात बाहुबली और मृत्यु के पास खड़ा बाहुबली है।

कटप्पा बाहुबली का करीबी और विश्वसनीय था और ऐसे में कटप्पा बाहुबली को क्यों मारेगा?

इसलिए लोग इस सवाल का जवाब जानने के लिए बेकरार हैं। मगर, इस सवाल का उत्तर केवल निर्देशक एसएस राजामौली के पास है, जो अप्रैल 2017 में मिलने की संभावना है।

हालांकि, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? के सवाल पर कटप्पा का किरदार निभाने वाले सत्याराज ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा, मैंने बाहुबली को इसलिए मारा क्योंकि ऐसा करने के लिए मुझे निर्देशक ने कहा था।