Monday, March 23, 2026
Home Regional Cinemas नवंबर में पूरी हो जाएगी फिल्‍म बाहुबली : द कनक्लूजन की शूटिंग

नवंबर में पूरी हो जाएगी फिल्‍म बाहुबली : द कनक्लूजन की शूटिंग

0
229

हैदराबाद। जी हां। 2015 की ब्‍लॉक बस्‍टर फिल्‍म बहुबली की शूटिंग अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार फिल्‍म बहुबली के सीक्‍वल की शूटिंग नवंबर में पूरी कर ली जाएगी।

फिल्‍म यूनिट से जुड़े सूत्रों के अनुसार अभिनेता प्रभास अपने सीनों को तेजी के साथ खत्‍म करने के लिए कमर कस चुके हैं। उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म की शूटिंग अगले दो महीनों में पूरी कर ली जाएगी। और वीएफएक्‍स तकनीक से फिल्‍माये जाने वाले दृश्‍यों पर काम शुरू किया जाएगा।

bahubali prabhas

सूत्रों की मानें तो कट्टपा ने बहुबली को क्‍यों मारा? का दृश्‍य भी फिल्‍माया जा चुका है। इस सीन को छुपाये रखने के लिए यूनिट सदस्‍यों के लिए निर्देशक ने कड़े प्रबंध किए थे। सेट पर किसी को मोबाइल इत्‍यादि लेकर जाने की मनाही थी। कहा जा रहा है कि इस सीन को अलग अलग तरीकों से शूट किया गया है।

दरअसल, बहुबली के सीक्‍वल में सबसे महत्‍वपूर्ण सीन कट्टपा ने बहुबली को क्‍यों मारा? ही होगा। इस सवाल ने पूरे देश में बहुबली की लोकप्रियता को बढ़ाया है। हाल में कपिल शर्मा भी तमन्‍ना भाटिया से पूछते नजर आए कि कट्टपा ने बहुबली को क्‍यों मारा? लेकिन तमन्‍ना भाटिया भी हैरत में पड़ गई।