Thursday, March 26, 2026
Home Regional Cinemas प्रभास की अगली एक्‍शन फिल्‍म का बजट सुनकर रह जाएंगे दंग

प्रभास की अगली एक्‍शन फिल्‍म का बजट सुनकर रह जाएंगे दंग

0
558

हैदराबाद। जी हां, बाहुबली से विश्‍व भर में प्रख्‍यात हो चुके अभिनेता प्रभास की अगली एक्‍शन थ्रिलर फिल्‍म के लिए निर्माताओं ने एक विशाल बजट तय किया है। प्रभास की फिल्‍म का बजट बॉलीवुड की गिनी चुनी फिल्‍मों को नसीब होता है।

प्रभास की इस फिल्‍म को रन राजा रन फेम सुजीत निर्देशित करेंगे। फिल्‍म के लिए शुरूआत में 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था, जो अब बढ़कर 150 करोड़ रुपये हो गया है। तेलुगुसिनेमा डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार केवल एक्‍शन दृश्‍यों पर ही 25 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।

prabhas-004
फिल्‍म में एक्‍शन के लिए हॉलीवुड एक्‍शन निर्देशक कैनी बेट्स को हायर किया गया है, जो डाय हार्ड, ट्रांसफार्मर्स जैसी फिल्‍मों में एक्‍शन सीन निर्देशित कर चुके हैं। फिल्‍म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। फिल्‍म के एक्‍शन सीन दुबई में शूट किए जाएंगे।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।