Saturday, March 28, 2026
Home Regional Cinemas छेल्‍लो दिवस फेम कृष्‍णादेव याग्‍निक की अगली फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक

छेल्‍लो दिवस फेम कृष्‍णादेव याग्‍निक की अगली फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक

0
840

अहमदाबाद। सुपरहिट गुजराती फिल्‍म छेल्‍लो दिवस के निर्देशक कृष्‍णादेव याग्‍निक अपनी नई फिल्‍म करसनदास पे एंड यूज के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।

हाल ही में फिल्‍म करसनदास पे एंड यूज का पोस्‍टर रिलीज किया गया है, जिसमें प्रेमनु प्रेशर टैगलाइन है और लड़का लड़की टॉयलेट में बैठे हैं।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि बॉलीवुड में भी टॉयलेट आधारित फिल्‍म टॉयलेट एक प्रेम कथा बन रही है, जिसमें अक्षय कुमार नजर आएंगे।

कृष्‍णादेव याग्‍निक की फिल्‍म का शीर्षक दोअर्थी है – एक तो करसनदास पे एंड यूज और दूसरा करसंडास (शौच करो) पे एंड यूज है। शायद पे एंड यूज को गुजराती में और करसनदास को लिप्यंतरण करते हुए अंग्रेजी में रखा गया है। यह फिल्‍म मई 2017 में रिलीज होगी।