Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas चिरंजीवी की 150वीं फिल्‍म कैदी नंबर 150 के पोस्‍टर रिलीज

चिरंजीवी की 150वीं फिल्‍म कैदी नंबर 150 के पोस्‍टर रिलीज

0
334

हैदराबाद। दीवाली के शुभ अवसर पर मेगास्‍टार चिरंजीवी की 150वीं फिल्‍म कैदी नंबर 150 के पोस्‍टर रिलीज किए गए। इस पोस्‍टर में चिरंजीवी अपनी वर्तमान उम्र से काफी यंग नजर आ रहे हैं। जबरदस्‍त स्‍टाइल में चिरंजीवी।

khaidi-no-150

इस फिल्‍म का निर्माण चिरंजीवी के बेटे और अभिनेता राम चरण कर रहे हैं। फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका काजल अग्रवाल निभाएंगी। तमिल फिल्‍म कत्‍थी के तेलुगू रीमेक कैदी नंबर 150 को अगले साल जनवरी में रिलीज किया जाएगा।

khaidi-no-150-001

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीवी विनायक निर्देशित फिल्‍म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि, कलाईमेक्‍स सीन कुछ दिनों में शूट किए जा सकते हैं। साथ साथ पोस्‍ट प्रोडक्‍शन काम भी पूरा किया जा रहा है।