Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas इस हसीन चेहरे के साथ थिरकेंगे पॉवर स्‍टार चिरंजीवी

इस हसीन चेहरे के साथ थिरकेंगे पॉवर स्‍टार चिरंजीवी

0
194

चेन्नई। अभिनेत्री कैथरीन ट्रेसा को कथित तौर पर मेगास्टार अभिनेता चिरंजीवी के साथ आगामी तेलुगू फिल्म ‘कैदी नम्बर 150’ के एक गाने के लिए शामिल किया गया है। इस गाने में उन्हें चिरंजीवी के साथ थिरकते देखा जाएगा। यह फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कथथि’ की रीमेक है।

Catherine Tresa 001

फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कैथरीन को करीब एक माह पहले इस गाने के लिए शामिल किया गया था। फिल्म बनाने वालों ने इसके लिए उन्हें ही चुना था और जब उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस अवसर के लिए तुरंत हामी भर दी। यह एक आइटम गीत है और इसमें अभिनेत्री को चिरंजीवी के साथ थिरकते देखा जाएगा।”

इस गाने की शूटिंग होना अभी बाकी है। सूत्र ने कहा कि तारीख तय हो गई हैं और इसे हैदराबाद के सुंदर स्थानों पर शूट किया जाएगा।

सूत्र के अनुसार, निर्देशक वी.वी. विनायक का मानना है कि इस गाने से चिरंजीवी के प्रशंसक काफी खुश होंगे। इस फिल्म में काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा भी हैं।

-आईएएनएस