Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas ‘सिंघम’ सीरीज अभिनेता सूर्या की 35वीं फिल्‍म हुई घोषित

‘सिंघम’ सीरीज अभिनेता सूर्या की 35वीं फिल्‍म हुई घोषित

0
178

चेन्नई। तमिल एक्शन फिल्म ‘सिंघम 3’ में व्यस्त अभिनेता सूर्या ‘नानुम राउडीदान’ के निर्देशक विग्नेश शिवन के साथ अगली फिल्म में काम करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

 

ग्रीन स्टूडियो द्वारा जारी एक बयान में कहा गया,”अपनी अगली परियोजना के लिए सूर्या और विग्नेश के साथ जुड़ने पर हम खुश हैं। अनिरुद्ध रविचंदर को धुनों की रचना करने के लिए अनुबंधित किया गया है।”

suriya sivakumar 001

यह तमिल फिल्म सूर्या की 35वीं फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है। फिल्म की यूनिट से जुड़े करीबी सूत्र को अनुसार, निर्माता मुख्य अभिनेत्री के तौर पर कीर्ति सुरेश या नयनतारा को लेने पर विचार कर रहे हैं।

सूर्या की घरेलू बैनर 2डी इंटरटेनमेंट इस फिल्म का सह-निर्माण करेगी। -आईएएनएस