Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas जयसुधा के पति का देहांत, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

जयसुधा के पति का देहांत, छठी मंजिल से कूदकर दी जान

0
890

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता जीतेंद्र के कजिन और अभिनेत्री जयसुधा के पति नितिन कपूर, जो लंबे समय से तनाव के कारण इलाज अधीन थे, ने एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी।

जानकारी के अनुसार नितिन कपूर ने छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। नितिन कपूर कुछ समय से अपनी बहन के फ्लैट में रह रहे थे, जो जेपी रोड अंधेरी वेस्‍ट स्‍थित है।

पुलिस जानकारी के अनुसार नितिन कपूर अपनी बहन के घर में रह रहा था और मंगलवार बाद दोपहर, वह इमारत की छत पर गया और वहां से नीचे कूद गया।

गौरतलब नितिन कपूर और जयसुधा ने 1985 में शादी की थी। नितिन जयशुदा के दो बेटे निहार और श्रीयन हैं। नितिन कपूर ने कई फिल्‍मों का निर्माण किया था। लेकिन, पिछले डेढ़ दशक से नितिन कपूर के पास करने के लिए कुछ नहीं था।