Wednesday, March 25, 2026
Home Regional Cinemas कल रिलीज होगा Dhruva का फर्स्‍ट लुक

कल रिलीज होगा Dhruva का फर्स्‍ट लुक

0
322

हैदराबाद। अभिनेता राम चरण आगामी अभिनीत फिल्‍म Dhruva का फर्स्‍ट लुक भारत स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगा।

इस फिल्‍म में राम चरण एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ध्रुवा तमिल हिट फिल्‍म Thani Oruvan का तेलुगु रीमेक है।

dhruva 1st look

इस फिल्‍म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी करने जा रहे हैं। फर्स्‍ट लुक जारी करने के संबंध में सूचना देने के लिए जारी किए ध्रुवा के पोस्‍टर में टैग लाइन है कि “My enemy is my strength”।

इस फिल्‍म में अरविंद स्‍वामी नकारात्‍मक भूमिका में नजर आएंगे जबकि राम चरण की नायिका राकुल प्रीत बनेंगी।

इसके अलावा चिरंजीवी की 150वीं फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक 22 अगस्‍त को रिलीज किया जाएगा, जिसके निर्माता राम चरण हैं।