Friday, March 27, 2026
Home Regional Cinemas ‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए उतावले हुए वितरक

‘अर्जुन रेड्डी’ के लिए उतावले हुए वितरक

0
266

चेन्नई। दर्शकों और समीक्षकों द्वारा सराही गई तेलुगू रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘पेलीचूपुल्लु’ की सफलता ने अभिनेता विजय देवराकोंडा की अगली फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का भाव बढ़ा दिया है।

‘अर्जुन रेड्डी’ के निर्देशक संदीप वांगा ने बातचीत के दौरान बताया, “पेलीचूपुल्लु’ की सफलता ने इस फिल्म को अभी से हिट बना दिया है। हमें वितरकों की तरफ से फिल्म को खरीदने और रिलीज करने का प्रस्ताव मिला है। हालांकि, हमने किसी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है क्योंकि पहले मैं फिल्म पूरी करने का इच्छुक हूं। ”

Arjun Ready 001

‘पेलीचूपुल्लु’ की सफलता से पड़ने वाले दबाव के बारे में उन्होंने कहा कि हाल ही में जब उन्होंने विजय के पिता से मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि लोगों की फिल्म से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।

हाल ही में इटली में शूट हुई फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की सड़कों और गलियों में भी होंगी। फिल्म में जिया शर्मा, संजय स्वरूप और गोपीनाथ भट भी हैं। विजय इस फिल्म में मेडिकल सर्जन की भूमिका निभा रहे हैं।

-आईएएनएस