Sunday, March 29, 2026
Home Regional Cinemas फिल्‍म ‘A Aa’ पर विदेश में डॉलर रेन

फिल्‍म ‘A Aa’ पर विदेश में डॉलर रेन

0
327

हैदराबाद। तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्‍म ‘A Aa’ विदेश में बहुत बढ़िया बिजनेस कर रही है। फिल्‍म ‘A Aa’ यूएस बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए 20वीं ऐसी फिल्‍म बन गई, जो एक मिलीयन डॉलर क्‍लब में प्रवेश कर गई।

Nithin with samantha 001
सिने बिजनेस विश्‍लेषकों का मानना है कि फिल्‍म ‘A Aa’ पहले सप्‍ताह के अंत तक 1.5 मिलीयन डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगी। और यदि ‘A Aa’ पर सिने प्रेमी इस तरह मेहरबान रहे तो फिल्‍म ‘A Aa’ 2 मिलीयन डॉलर के आंकड़े को छू सकती है।

जबकि आंध्र प्रदेश और तेलांगना में फिल्‍म ‘A Aa’ ने शुरूआती तीन दिनों के अंदर 15 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का बिजनेस कर लिया है। नितिन और सामंथा अभिनीत फिल्‍म ‘A Aa’ को तेलांगना और आंध्र प्रदेश में लगभग 580 स्‍क्रीनों पर रिलीज किया गया था।