Sunday, March 22, 2026
Home Regional Cinemas महमूद आलम की फिल्म ‘दूल्हा हिंदुस्तानी’ 13 अप्रैल से प्रदर्शित होगी

महमूद आलम की फिल्म ‘दूल्हा हिंदुस्तानी’ 13 अप्रैल से प्रदर्शित होगी

0
623

मुम्बई। डीजीमेक टेलीफिल्म्स एंड आलम ब्रदर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्देशक मेहमूद आलम की भोजपुरी फ़िल्म ‘दूल्हा हिंदुस्तानी’ 13 अप्रैल से पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदर्शित किया जा रहा है।

फिल्म निर्माता मंजूर आलम की इस फिल्म में गायक आलोक कुमार और गायिका प्रिया सिंह की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म में गायक गायिका की जोड़ी होने के कारण बेहतरीन गाने भी डाले गए हैं।

सूत्रों की मानें तो फिल्म की कहानी भी इसके नाम की तरह काफी आकर्षित करने वाली है। फिल्म का निर्देशन महमूद आलम ने किया है, जो इससे पहले भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म दुल्हा हिंदुस्तानी के गीतों को संगीतबद्ध करने की जिम्मेदारी संगीतकार नोशाद-प्रीतम द्वारा निभायी गई है। इस फिल्म के गानों को परमेश्वर प्रेमी, नोशाद खान, लक्षमण जी, रमेश राम, यादव राज ने लिखा है।