Sunday, April 12, 2026
Home Regional Cinemas पत्‍नी ज्‍योतिका के साथ फिल्‍म करेंगे सूर्या

पत्‍नी ज्‍योतिका के साथ फिल्‍म करेंगे सूर्या

0
528

चेन्नई। सिने प्रेमी जल्‍द ही रियल लाइफ जोड़ी ज्‍योतिका और सूर्या को बड़े पर्दे पर देखेंगे। जी हां, दक्षिण सुपर स्‍टार सूर्या अपनी पत्‍नी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

अभिनेता सूर्या ने कहा है, ‘वह पत्नी ज्योतिका संग एक तमिल फिल्म में दिखाई देंगे। इसकी घोषणा मई में होगी।’

सूर्या ने आईएएनएस से कहा, “हमने ज्योतिका के लिए एक स्क्रिप्ट पर करार किया है। आधिकारिक घोषणा मई के अंत तक होगी।”

jyothika
उन्होंने कहा, “आप शायद नहीं जानते कि हमने अभी तक तय नहीं किया है। निर्माता के रूप में हम इस फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं।”

यह फिल्म सूर्या के अपने बैनर 2 डी एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित होगी। सूर्या इससे पहले ज्योतिका के साथ ‘पूवेल्लम केत्तुप्पर’, ‘काका काका’ जैसी पांच तमिल फिल्मों में काम कर चुके हैं।

गौरतलब है कि ज्योतिका इससे पहले छह साल बाद, पिछले साल तमिल फिल्म ’36 व्यधिनिले’ में दिखाई दी थीं।

-आईएएनएस